Gopalganj News: कोचिंग के लिए निकली नाबालिग लड़की अगवा

Sat, 30 Apr 2016

घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत लड़की की मां के बयान पर थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। शाम के छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ की। काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला तो गायब लड़की की मां ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी में जादोपुर मौजे गांव के नायाब हुसैन तथा सुबास लाल को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में अपहृत लड़की की हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry