फुलवरिया के संग्रामपुर से वृद्ध महिला गायब, अपहरण की आशंका

फुलवरिया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गोपाल गांव से एक वृद्ध महिला रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने उसके अपहरण की संभावना जताते हुए घटना की थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि संग्रामपुर गोपाल गांव के रामप्रसाद महतो की वृद्ध माँ बुधिया देवी घर से खेतों की ओर निकली थी। काफी समय बाद तब महिला घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी महिला के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर राम प्रसाद महतो ने घटना की सूचना फुलवरिया थाने को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Ads:






Ads Enquiry