जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार के जनता दरबार में बुधवार को अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिसमें दो वर्षा की सेवा पूर्ण करने वाले नियोजन शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर ग्रेड पे देने, एरियर का भुगतान करने, तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले माध्यमिक शिक्षकों का स्थानान्तरण करने, नगर शिक्षकों का वेतन निर्धारण करना आदि मांगे शामिल रही। मांग पत्र सौंपने वालों में मनोज कुमार यादव, रतिकांत तिवारी, रामबाबू गुप्ता, मिथलेश कुमार सिंह, सैयद इमाम सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।