शौच को निकली महिला के साथ दुष्कर्म

घर से शौच के लिए निकली उंचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ इसी गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को घटना की उंचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

महिला ने आरोप लगाया है कि गत 17 सितम्बर को वह शौच के लिए गांव के बाहर गयी थी। इसी बीच मौका देखकर उसी के गांव के वीरेन्द्र यादव ने उसे पकड़ लिया तथा हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। घटना के बाद महिला थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक दौड़ती रही। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। अंत में पीड़ित महिला ने सीजेएम के न्यायालय में दुष्कर्म का मुकदमा दाखिल किया। इस वाद की सुनवाई के बाद न्यायालय ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज करने का आदेश दिया। दर्ज प्राथमिकी में वीरेन्द्र यादव को नामजद किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry