हथुआ विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को फुलवरिया प्रखंड के गणेश डुमर पंचायत के सेमरौना गांव में ग्रामीणों ने सिक्का से तौला। इस अवसर पर पूर्व मुखिया गिरीश प्रसाद सिंह, सिता राम मास्टर, छत्तर कुवंर, अरूण सिंह, शमशाद अली, रामाआशीष सिंह कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि मतदाता का स्नेह तथा आर्शीवाद उन्हें निश्चित रूप से विजयी बनाएगा।