साधु यादव के पक्ष में किया जनसंपर्क

गरीब जनता दल सेक्युलर की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदिरा यादव ने मंगलवार को बरौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को बरौली विस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए साधु यादव को चुनने की बात कही।

मंगलवार को इंदिरा यादव ने बरौली विस क्षेत्र के भैसहीं, मधुसरेया तथा श्याम नगर गांवों का दौरा किया। उन्होंने इन गांवों की महिलाओं के साथ संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ उर्मिला देवी तथा पासपती देवी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। उधर बरौली बाजार में गरीब जनता दल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर गजद के प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव ने रोड शो का आयोजन किया।

Ads:






Ads Enquiry