नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में दो बाइक की टक्कर से आक्रोशित लोगों ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि खैरटिया गांव निवासी रोहित कुमार अपने एक मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच मानिकपुर गांव के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गयी। जिससे आक्रोशित कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर रोहित कुमार तथा उनके मित्र को घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।