मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों फ्लैग मार्च कर लोगों में विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था होने का विश्वास जगाया। इस दौरान लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। मंगलवार को थाना प्रभारी सुरेश कुमार यादव तथा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में कोरेया हाई स्कूल से शुरू हुआ फ्लैग मार्च कुरथिया, छठियावं, जिगना आदि गांवों से होते हुए भोरे थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील भी की जाती रही।
वहीं फुलवरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। श्रीपुर ओपी के एसआइ समर विजय सिंह की नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च सवनहीं पट्टी, भगवानपुर, बैरागीपुर आदि गांवों से होकर गुजरा। मंगलवार को उचकागांव में भी जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सीआरपीएफ के कमांडेंट ओमप्रकाश यादव और थानाध्यक्ष नवीन कुमार नेतृत्व में जवानों का फ्लैग मार्च साखे बाजार, हरपुर, परसौनी खास, दहीभाता, नरकटिया, पाखोपाली, नवादा परसौनी, अरना, जमसड़, जगरनाथ बाजार से होकर गुजरा।