होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए चलाया जा रहा नगर परिषद का अभियान गुरुवार को कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति कई सरकारी भवनों पर बकाया होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए नप कर्मी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर बैंड बाजा बजाने लगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बैंड बाजा बजाकर होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए नप कमियों के इस प्रयास को सभी ने सराहना किया। हालांकि सरकारी विभाग होने के कारण वहां से नप कर्मियों को निराश होकर ही लौटना पड़ा।
बताया जाता है कि बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने से नगर परिषद के राजस्व पर काफी असर पड़ रहा है। राजस्व नहीं बढ़ने से उसका विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि राजस्व वसूलने के लिए नगर परिषद ने आम लोगों से लेकर सरकारी विभागों को नोटिस भी निर्गत किया। लेकिन इसके बाद भी होल्डिंग टैक्स जमा करने का मामला रफ्तार नहीं पकड़ सका। जिसे देखते हुए नगर परिषद के कर्मी जिस पर होल्डिंग टैक्स बकाया है उसके यहां टैक्स वसूलने के लिए बैंड बाजा के साथ पहुंच रहे हैं। अपने इसी अभियान के तहत गुरुवार को बैंड बाजा लेकर नप कर्मी कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गए और बैंड बाजा बजाने लगे। हालांकि टैक्स तो जमा नहीं हुआ लेकिन नप कर्मियों के इस प्रयास की सभी ने सराहना किया।