उर्दू शिक्षकों की मेधा सूची प्रकाशित

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में उर्दू शिक्षक के रिक्त पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की मेधा सूची बुधवार को प्रकाशित कर कर दिया गया। बताया जाता है कि वर्ग छह से आठ तक के लिए कुल पांच उर्दू शिक्षकों के पद के लिए चौबीस अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें चार प्रशिक्षित अभ्यर्थी तथा बीस अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। जिनको लेकर बुधवार को मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इस संबंध में बीइओ तारा सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला शिक्षा विभाग को अनुमोदन के लिए सूची भेज दिया गया है। अनुमोदन होते ही उर्दू शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

Ads:






Ads Enquiry