गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी दुर्ग गांव से बुधवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही एक बच्ची ठंड की चपेट में आने से कांपते कांपते सड़क पर गिर गयी। बच्ची के सड़क पर गिरने के बाद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। लेकिन परिजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक बच्ची की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि चाड़ी दुर्ग गाँव निवासी अकबर मियां की दस वर्षीय पुत्री सबीना खातून बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में ठंड लगने से वह अचानक कांपने लगी और कांपते कांपते सड़क पर ही गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने बच्ची के गिरने की खबर उसके परिजनों को दिया। लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचते बच्ची ने दम तोड़ दिया।