घटतौली पर लगाम कसने को चला अभियान

मनमाने बटखरे का उपयोग कर लोगों को चूना लगाने वालों की अब खैर नहीं है। लंबी सुस्ती के बाद आखिरकार नाप तौल विभाग ने घटतौली करने वालों पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर दी है। इस कवायद के तहत बुधवार को नाप तौल विभाग ने शहर के बड़ी बाजार तथा थाना रोड़ में अभियान चलाकर दुकानों में प्रयोग हो रहे बटखरों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान ठेला गुमटी लगाने वालों के बटखरों की भी इलेक्ट्रानिक कांटे से जांच की गयी। जांच के दौरान मानक के अनुरूप नहीं पाये गए बटखरों को जब्त भी किया गया। इसी के साथ ही घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी।

जिले में घटतौली कर लोगों को चुना लगाने का खेल काफी समय से चल रहा है। लेकिन अब शायद लोगों को घटतौली की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। लंबी सुस्ती के बाद नाप तौल विभाग ने घटतौली करने वालों पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को शहर के बड़ी बाजार तथा थाना रोड़ में माप तौल विभाग ने अभियान चला कर दुकानदारों के बटखरे की जांच पड़ताल किया। माप तौल विभाग के सहायक नियंत्रण कृष्णा प्रकाश ने बताया कि मनमाना बटखरे का उपयोग कर घटतौली करने की शिकायत मिली थी। जिससे देखते हुए बड़ी बाजार तथा थाना रोड़ में अभियान चलाकर दुकानों में रखे गए बटखरे की इलेक्ट्रानिक कांटे से जांच की गयी। इस दौरान कई सब्जी दुकानदारों द्वारा प्रयोग किये जा रहे बटखरे का वजन मानक से कम मिला। जिससे जब्त कर दुकानदारों को नया बटखरा खरीद कर विभाग से मोहर लगाने के बाद ही प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि घटतौली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ads:






Ads Enquiry