शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों की संपत्ति राख

शहर के पुरानी चौक मोहल्ले में स्थित एक गिफ्ट कार्नर की दुकान में मंगलवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी गयी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखी गयी हजारों रुपये कीमत की संपत्ति जलकर राख हो गयी।

बताया जाता है कि पुरानी चौक मोहल्ला निवासी विक्की कुमार की इसी मोहल्ले में गिफ्ट कार्नर की दुकान है। मंगलवार की देर शाम दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इस बीच रात में बिजली की शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। बताया जाता है कि आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा गया करीब पचास हजार रुपये कीमत के सामान जलकर राख हो गए।

Ads:






Ads Enquiry