Gopalganj News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 16Sep 2016

नगर थाने की पुलिस ने वाहन चे¨कग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने गुरुवार की शाम जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार अरार मोड़ के समीप वाहन चे¨कग अभियान चला रहे थे। इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में पहुंचा। पुलिस ने जैसे ही उसे रोकना चाहा, बाइक खड़ी कर युवक भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस बल के जवानों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहन के संबंध में पकड़े गए युवक से जानकारी मांगी तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बाइक का सत्यापन करने के बाद थानाध्यक्ष ने इस संबंध में नगर थाने में चोरी का वाहन रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के झखाड़ा हाता गांव के सोनू खान के रूप में की गई है। उसने चोरी का वाहन रखने की बात को स्वीकार कर लिया है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry