मंगलवार की रात मीरगंज नगर के लेबर चौक के समीप स्थित वारिस गारमेंट्स नामक एक दुकान की छत में सेंधमारी कर दुकान में घुसे चोरों ने कपड़ा तथा नकदी सहित करीब दो लाख की संपत्ति चुरा ली। बुधवार को दुकान पर पहुंचे दुकानदार को इस चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के सौरेजी गांव निवासी नेयाज आलम की मीरगंज नगर के लेबर चौक के समीप वारिस गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम दुकानदार अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इस बीच वहां पहुंचे चोर दुकान की छत पर चढ़ कर छत में सेंधमारी कर डेढ़ फुट का सुराग बना दिया और इसी में से होकर दुकान में घुस गए। दुकान में घुसने के बाद चोर कपड़ा तथा नगदी सहित करीब दो लाख की संपत्ति चुरा कर छत के सुराग के सहारे ही फरार हो गए। बताया जाता है कि बुधवार को दुकान खोलने के बाद दुकानदार को इस चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।