पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का लिंक बाधित हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हद तो यह कि घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी यात्रियों को आरक्षण टिकट नहीं मिला। बताया जाता है कि थावे जंक्शन पर शनिवार की शाम से ही कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का लिंक बाधित था। ऐसे में आरक्षण टिकट लेने पहुंचे लोगों व यात्रियों को काफी परेशानी हुयी। लिंक बाधित होने का सिलसिला रविवार को दोपहर बाद तक बना रहा।