भूमि विवाद में मां-बेटे को पीटा

Fri, 10Feb 2017
भूमि विवाद को लेकर बरौली थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में कुछ लोगों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नेउरी गांव के रेखा देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के मुन्ना ¨सह सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए तथा रेखा देवी को गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर मुन्ना ¨सह तथा उनके साथ आए लोगों ने रेखा देवी की पिटाई शुरू कर दी। मां को बचाने पहुंचे आदित्य कुमार ¨सह को भी घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाने में मुन्ना ¨सह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवां कोहार टोली गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने दौलती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में दौलती देवी के बयान पर इसी गांव के वीरेश पड़ित सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry