महिलाओं ने शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

 माघ माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के मौके पर शनिवार को शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के चार बजे से ही इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी। मंदिरों में घंटों की ध्वनि शनिवार को दोपहर तक गूंजती रही।

इसके पूर्व त्रयोदशी के मौके पर शनिवार की तड़के चार बजे से ही शिव मंदिरों में महिलाएं पूजा अर्चना को लेकर पहुंचने लगी। सुबह के सात बजते-बजते तमाम मंदिरों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गयी। दोपहर तक मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। महिलाओं ने बेलपत्र, धतूर, भांग के अलावा अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। शहर के मेन रोड स्थित शिव मंदिर में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए मेले जैसी दृश्य दोपहर तब बना रहा। ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में भी शनिवार को माघ माह के त्रयोदशी के मौके पर शिव मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

Ads:






Ads Enquiry