शहर के सेंट जेवियर हाई स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें येलो हाउस की रोशनी कुमारी तथा ग्रीन हाउस के अंश विजयी रहे। सेंट जेवियर हाई स्कूल के प्रिसिंपल पवन शर्मा ने बताया कि स्कूल में बारह दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में येलो, ग्रीन, रेड एवं ब्लू हाउस के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बारह दिन तक चले इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ। जिसमें येलो हाउस की रोशनी कुमारी ने रेड हाउस की निधि दुबे तथा ग्रीन हाउस के अंश ने रेड हाउस की हर्ष टिबरेवाल को हरा कर अपनी विजेता बने। इस अवसर पर एके पाण्डेय, सरोज थापा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। वहीं ग्रेस स्कूल में बास्केटबाल तथा फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के संचालक जय यूनस ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी खिलाड़ियो को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रीना राय, श्रीप्रकाश पाठक, प्रशांत, डैनियल, अखिलेश, रत्ना रुबी, पद्मा, क्रिस्टीना, पूजा जानसन आदि मौजूद रहीं।