करकटहां पंचायत भवन पर लगेगा शिविर

प्रखंड के करकटहां पंचायत भवन के परिसर में शिविर लगाकर प्रखंड के चार पंचायतों का राजस्व संबंधी कार्यो का निष्पादन किया जाएगा। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपर समार्हता के निर्देश के आलोक में प्रखंड के करकटहां पंचायत भवन के प्रांगण में नौ तथा 23 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा। जिसमें करकटहां, पड़रिया, बैकुंठपुर तथा बेलहीं खास पंचायत के दाखिल खारिज आवेदन, लगान निर्धारण, एलपीसी प्रमाण पत्र सहित राजस्व संबंधी कार्यो का निष्पादन किया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry