चोरों ने उड़ाई बाइक

थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा से शुक्रवार की देर शाम चोरों ने एक बाइक चुरा लिया। बताया जाता है कि उदंत राय के बंगरा निवासी ओम प्रकाश प्रसाद अपने ही गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पहुंचने के बाद ये अपनी बाइक खड़ी कर खाना खाने चले गए। इस दौरान चोरों ने इनकी बाइक को उड़ा लिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry