थाना क्षेत्र के जगमलवां गांव में खेत में ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने दो ग्रामीणों को मारपीट कर उनके पास से पांच हजार रुपया छीन लिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि जगमलवां गांव निवासी सदाब गांव के समीप अपने पोखरा के पास खड़े थे। इसी दौरान उनके खेत में ईट लदा एक ट्रैक्टर प्रवेश करने लगा। जिसे देखकर उन्होंने खेत में ट्रैक्टर ले जाने से मना किया। जिससे आक्रोशित होकर सुदामा मांझी सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस बीच शोर सुन कर उन्हें बचाने पहुंचे करीमुल्लाह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस दौरान उनके पास मौजूद पांच हजार रुपया भी छीन लिया गया। इस घटना को लेकर दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।