पैसे के विवाद में दंपती को पीटा

थाना क्षेत्र के उदंत राय बंगरा में पैसे के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि उदंत राय बंगरा गांव निवासी दिनेश्वर महतो को उनके पट्टीदार बुलाकर अपने घर के पास ले गए। घर के पास पहुंचने पर पट्टीदार दिनेश्वर महतो से यह कह कर दस हजार रुपया मांगने लगे कि मकान बनाने में जो खर्च आया है, उसके लिए दस हजार देना होगा। जब उन्होंने रुपया देने से इन्कार कर दिया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस बीच शोर सुन कर वहां पहुंची दिनेश्वर महतो की पत्‍‌नी रींदू देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेक रींदू देवी ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मारपीट के दौरान कान का झुमका तथा गले से सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry