खाता से उड़ा लिए 16 हजार रुपये

साइबर अपराधियों की सक्रियता लोगों पर भारी पड़ रही है। आये दिन साइबर अपराधी लोगों को झांसा देकर उनके खाता से रुपया निकल ले रहे हैं। साइबर अपराधियों ने थाना क्षेत्र के भृंगीचक गांव निवासी एक व्यक्ति के खाता से सोलह हजार रुपया उड़ा लिया। इस घटना की प्राथमिक दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के भृंगीचक निवासी राजेश मिश्र का भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है। इसी बीच शुक्रवार को उनके खाता से साइबर अपराधियों ने दो बार में सोलह हजार दो सौ बारह रुपये का रेलवे टिकट बुक कर लिया गया है। इस मामले में थाने में अज्ञात के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry