आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, दो बराती घायल

बरौली नगर के मोहनपुर वार्ड नंबर बीस में शनिवार की देर रात आयी बरात में आकेस्ट्रा के दौरान हुई मारपीट में दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनो बरातियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि नगर के मोहनपुर वार्ड नंबर बीस निवासी अजय बीन की पुत्री की शादी में शनिवार को बरौली के ही रामपुर गांव के से बरात आयी थी। बरात में लड़का पक्ष वालों ने आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा था। बताया जाता है कि देर शाम आर्केस्ट्रा के दौरान बरात में आये दो बरातियों और गांव वालों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें रामपुर गांव से आये दो बराती खुशीलाल प्रसाद तथा हीरालाल रावत गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों दोनों बरातियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry