विषाक्त भोजन खाने से चार लोग अचेत

गोपालगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में विषाक्त भोजन करने से एक परिवार की तीन महिला सहित चार लोग अचेत हो गये। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पिपरा गांव निवासी लालती देवी के घर रविवार की रात बनाया गया खाना विषाक्त हो गया था। जिसे खाने के बाद लालती देवी, गीता कुमारी, अंजली कुमारी तथा सुबोध कुमार अचेत हो गये। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 
Ads:






Ads Enquiry