चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ाई

गोपालगंज थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में रविवार की रात एक घर में घुसकर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह के घर के सभी लोग रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गये। इसी बीच घर में घुसे चोर कपड़ा, बर्तन, नगदी सहित हजारों की संपत्ति चुरा कर फरार हो गये। इस घटना को लेकर उपेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात के चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। 
Ads:






Ads Enquiry