शहर के कई मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे किये गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर परिषद ने अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन से फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। सोमवार को नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौक,डाकघर चौक, सिनेमा रोड, कचहरी रोड, मौनिया चौक, थाना चौक, हजियापुर मोड़ पर सड़क किनारे किये गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।