नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव में पुलिस ने छापामारी कर 52 बोतल अवैध देसी शराब बरामद कर लिया। बताया जाता है कि चौराव गांव निवासी विनोद मांझी के घर से अवैध रूप से शराब बेचने की पुलिस को सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापामारी कर 52 बोतल अवैध शराब बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस विनोद मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कराने के लिए छापामारी कर रही है।