नगर के अरार गांव में निवासी बलिस्टर बारी की हत्या करने के मामले में नामजद तीन आरोपी जितेंद्र बारी, परमानंद बारी व राजेश बारी ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि डेढ़ माह पूर्व अपने खेती की सिंचाई कर रहे बलिस्टर बारी से कुछ लोगों का विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद ये घर पहुंचे ही थे कि चाकू से हमला कर इनकी हत्या कर दी गयी थी।