घास काटने निकली नाबालिग का अपहरण

घर से घास काटने के लिए निकली गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरई टोला बड़हरा गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। अपहृत लड़की के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरई टोला बड़हरा गांव की एक 14 वर्षीया लड़की प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी घास काटने के लिए खेतों की ओर गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घंटों तलाश के बाद भी नाबालिग का कोई भी सुराग परिवार के लोगों को नहीं मिला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो गायब लड़की की मां ने इस बात की सूचना गोपालपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद घटना की थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया। कांड दर्ज कर पुलिस अपहृत लड़की के बारे में छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry