पोखरभिंडा से किशोर का अपहरण

थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से एक 14 वर्षीय किशोर अवनीश कुमार का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर अपहृत किशोर के पिता राजेश बरनवाल ने घटना को लेकर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि घर से खेलने के लिए अवनीश कुमार निकला था। काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Ads:






Ads Enquiry