सदर अस्पताल परिसर में रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिये अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है लोहिजरा गांव निवासी हरकेश माझी सदर अस्पताल में भर्ती अपने किसी परिचित को देखने के लिये रविवार को पहुंचे थे। इसी बीच एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची बोलेरो गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।