सुविधाओं को तरस गये महुआनी टोला के लोग

सरकार भले ही विकास के दावे में जुटी है। लेकिन बरौली नगर पंचायत क्षेत्र के महुआनी टोला के लोगों को आज भी विकास परक योजनाओं का इंतजार है। यहां के लोग आज के आधुनिक दौर में भी बुनियादी जरूरतों जैसे सड़क, बिजली और पीने के लिए शुद्ध पानी जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

करीब दो सौ परिवारों वाले इस टोले में सरकारी सुविधा के नाम पर एक आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। कहने को तो यहां के लोगों को राशन-किरासन तो मिल जाता है। लेकिन अन्य विकास की योजनाएं यहां नहीं पहुंच सकी है। दलित टोला के लोग अपनी पुस्तैनी धंधा कपड़ा धोने, लोगों के खेतों में मेहनत मजदूरी आदि करते हैं। प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर उत्तर-पश्चिमी के कोने पर बसा इस टोला के लोग पगडंडी के सहारे दूरी तय कर बरौली-सनवरसा पथ तक आते हैं। इस टोला के बसंत, श्याम बहादुर बैठा, ब्रहम देव, मनोज आदि लोगों का कहना है कि बरौली को अब नगर परिषद का दर्जा प्राप्त है। नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी इस टोले के लोगों को सड़क, बिजली और स्वच्छ पानी की सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है।

Ads:






Ads Enquiry