प्रखंड के भठवा पंचदेवरी खेल मैदान में चल रहे देश रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय दशम फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर तथा नासिक आर्मी के बीच खेला गया। जिसमें नासिक आर्मी ने गोरखपुर को 6-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इसी बीच नासिक आर्मी के खिलाड़ियों ने दो गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। वहीं चालीस वें मिनट के बाद नासिक आर्मी की टीम के खिलाड़ियों ने लगातार चार गोल और दाग कर अपनी टीम को 6-0 से जीत दिला दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को नासिक आर्मी तथा सहारा लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मैच केदीपक द्विवेदी, उपेंद्र मिश्र, विवेकानंद मिश्र, विरेंद्र राय, संतोष पटेल, शरीफ देवान, विजय शुक्ला, जितेंद्र राय, दुर्गा पाण्डेय, धनंजय मिश्र सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।