मीरगंज शराब फैक्ट्री से सात लोग गिरफ्तार

मीरगंज स्थित शराब फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार की शाम जेल भेज दिया। पकड़े गये सातों लोगों के पास से पुलिस ने शराब की बोतलों के अलावा कई अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आए दिन मीरगंज स्थित बंद पड़े शराब फैक्ट्री में सामानों की चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। रविवार को भी शराब फैक्ट्री में अवैध तरीके से चोरी की नीयत से लोगों के घुसने की सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने विदेशी शराब की बोतलों के अलावा लोहे के औजार व अन्य सामानों को जब्त कर लिया। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली मोहल्ले के मनीष कुमार, वीरेन्द्र कुमार, टेठु कुमार, अनिल साह, दिलीप साह, सुनील कुमार तथा राजा कुमार के रूप में की गयी है।

Ads:






Ads Enquiry