बकाया वेतन का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ का अनशन सोमवार को एसडीओ मृत्युंजय कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान अनशन पर बैठे शिक्षकों ने एसडीओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों को अविलंब वेतन देने, स्नातक ग्रेड के शिक्षकों के वरियता का पालन करने, प्रोन्नति के संबंध में जारी आदेश को खारिज करने सहित विभिन्न मांगे शामिल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, अनवर हुसैन, विवेक प्रताप राव, अमित कुमार, अभिरंजन त्रिपाठी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।