तीसरे दिन भी एंबुलेंस की हड़ताल जारी

सरकारी सेवक घोषित किए जाने सहित कई मांगों के समर्थन में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बिहार राज्य आपातकालीन 102 एम्बुलेंस चालक एवं टेक्निशियन संघर्ष समिति की हड़ताल जारी रही। इस हड़ताल के कारण लगातार एंबुलेंस का परिचालन ठप रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस चालक व टेक्निशियों ने सीएस कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना पर बैठे एंबुलेंस चालक व टेक्निशियन ने बताया कि 43वें, 44वें, 45वें एवं 46वें श्रम सम्मेलन की अनुशंसा के आलोक में न्यूनतम वैधानिक मजदूरी दिये जाने, एंबुलेंस व टेकनिशियन को सरकारी सेवक घोषित करने, सरकारी सेवक घोषित नहीं होने तक चालकों को कम-से-कम 15 हजार रुपये मानदेय दिये जाने तथा 60 वर्षो तक सभी कर्मियों को सेवा का अवसर दिये जाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की गयी है। धरना पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस चालकों व टेकनिशियन के काम का घंटा भी अन्य कर्मियों की तरह तय किया जाए। धरना पर बैठने वालों में विजय बहादुर नाथ तिवारी के अलावा अन्य एंबुलेंस चालक व टेक्निनियन शामिल थे।

Ads:






Ads Enquiry