प्रखंड के आदमापुर खेल मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सिवान तथा लाइन बाजार की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें सिवान की टीम विजयी रही। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम ने सोलह ओवर में 182 रन बनाये। जवाब में उतरी लाइन बाजार की टीम ने सोलह ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच का खिताब सिवान के सुल्तान को दिया गया। इस मौके पर शाह आलम, राजन पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।