गोपालगंज ने जलालपुर को 40 रनों से हराया

शहर के मिंज स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को गोपालगंज तथा जलालपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें गोपालगंज ने जलालपुर को 40 रनों से हराकर मैच जीत लिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी

गोपालगंज की टीम ने सोलह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनायी। गोपालगंज की टीम की ओर से मुन्ना ने 44 और दिव्यांशु ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलालपुर की टीम 14 ओवर में 104 रन बनाकर आल आउट हो गयी। इस तरह गोपालगंज की टीम 40 रन से मैच जीत लिया। इसी मैदान पर खेले गये एक अन्य मुकाबले में थावे ने मीरगंज की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीरगंज की टीम निर्धारित पंद्रह ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनायी। जवाब में उतरी थावे की टीम ने चार विकेट खोकर 100 बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मौके पर धर्मेद्र कुमार, अमित सिंह, नरोत्तम, राजीव सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry