बजरंग दल ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाये जाने के विरोध में बजरंग दल ने कन्हैया कुमार तथा राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान देश विरोध नारे लगाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी किया।

शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता मुकुल दुबे के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकाल कर शिव मंदिर चौक पर राहुल गांधी तथा कन्हैया कुमार का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारा लगाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने देश विरोध नारा लगाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग किया। इस अवसर पर दीपू शुक्ल, लक्की तिवारी, मुन्ना ओझा, शक्ति दुबे, मुकेश पाण्डेय तथा राजन तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry