हथियार के बल पर मुखिया से नकदी व बाइक लूटी

मीरगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर-बढ़ेया पथ पर चार अपराधियों ने हथियार के बल पर फत्तेहपुर पंचायत के मुखिया की बाइक व नकदी लूट ली। घटना को लेकर थाने में मुखिया के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव के निवासी तथा इसी पंचायत के मुखिया सुरेश सिंह सतई गांव के ओमप्रकाश शर्मा के साथ एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात्रि एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बढ़ेया जाने वाली मुख्य पथ पर सुनसान स्थान देखकर चार अपराधियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर मुखिया व उनके साथी को रोक लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मुखिया के पास मौजूद नकदी के अलावा उनका मोबाइल सेट व मोटरसाइकिल लूट ली और भाग निकले। इस संबंध में मुखिया सुरेश सिंह के बयान पर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Ads:






Ads Enquiry