दुष्कर्म के बाद महिला की गला रेत कर हत्या

थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप सारण नहर से गुरुवार को एक महिला का अ‌र्द्धनग्न अवस्था में शव पाया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन उसके गले को काटे जाने का निशान देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेत कर हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर जलालपुर गांव के कुछ ग्रामीण सारण नहर की तरफ गए तो उन्होंने नहर में एक महिला का अ‌र्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी होने थानाध्यक्ष रामसेवक रावत को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव जिस अवस्था में पाया गया है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद महिला की गला रेत कर हत्या की गयी है। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को नहर में फेंक दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। महिला की पहचान करने के लिये एक टीम का गठन कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Ads:






Ads Enquiry