प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति करने के लिए दस पैक्स तथा व्यापार मंडल को अधिकृत किया गया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमार कुंदन ने बताया कि बरारी जगदीश, लछवार, जगमलवां, इंद्रवा ऐबादुल्लाह, वृंदावन आदि पैक्सों ने धान अधिप्राप्ति शुरु कर दिया है। किसान अपना धान यहां दे सकते हैं।