भवन निर्माण में मांगी दो लाख की रंगदारी

मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में भवन निर्माण का कार्य करा रहे ओमनाथ सोनी से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी। राशि देने से इनकार करने पर रंगदारी की मांग करने वालों ने उनके अलावा उनकी पत्‍‌नी व पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार ओमनाथ सोनी मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच राजेन्द्र तिवारी सहित कुछ लोग उनके भवन निर्माण स्थल पर पहुंचे तथा उनसे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी में पैसा देने से इनकार करने पर राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनकी पिटाई प्रारंभ कर दी। उन्हें बचाने जब उनकी पत्‍‌नी व पुत्री निभा कुमारी पहुंचे तो उन दोनों की भी पिटाई कर हमलावर भाग निकले। घटना को लेकर ओम नाथ सोनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें राजेन्द्र तिवारी, राजू तिवारी, मुन्ना तिवारी तथा चर्तुभुज तिवारी को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry