बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव से चोरों ने किसान रवि रंजन सिंह की ट्रैक्टर चोरी कर ली। बताया जाता है कि रवि रंजन सिंह के दरवाजे पर उनका ट्रैक्टर खड़ा था। इसी बीच रात में चोरों ने ट्रैक्टर चुरा लिया। घटना को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।