चंद पैसों के लिए भाई की ले ली जान

बरौली थाना क्षेत्र के बलहां गांव में शंभू राम की हत्या चंद पैसों के लिए उसके सगे भाई ने ही कर दी। इस घटना को लेकर मृत शंभू राम की पत्‍‌नी रीना देवी के बयान पर थाने में अमावस उर्फ जितेन्द्र सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बताया जाता है कि शंभू राम बाहर रहकर अच्छा पैसा कमाता था। इस बात की जलन हमेशा उसके भाई जितेन्द्र उर्फ अमावस राम को रहती थी। पैसों के लिए ही अमावस का कुछ दिन पूर्व विवाद भी हुआ था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की रात जितेन्द्र उर्फ अमावस ने गांव के पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई शंभू राम को चाकू घोंप कर मार डाला। इस घटना के बाद मृतक की पत्‍‌नी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम तक सबकुछ ठीक था। रात्रि समय जितेन्द्र उर्फ अमावस अन्य लोगों के साथ घर पर पहुंचा तथा उसके पति से उलझ गया। विवाद बढ़ने के साथ ही उसने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दिया। जब वह बचाने पहुंची तो उसपर भी चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को लेकर रीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें जितेन्द्र उर्फ अमावस राम के अलावा लडन राम, विक्रमा राम, सुनील राम, बबन राम तथा उमेश राम को नामजद किया गया है। कांड अंकित करने के बाद पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है। लेकिन इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Ads:






Ads Enquiry