गोपालपुर थाने की पुलिस ने शाहपुर पकड़िहार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से पुलिस ने 55 बोतल देसी शराब बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद को गुप्त सूचना मिली कि शाहपुर पकडि़हार गांव में राजकुमार भगत अवैध तरीके से शराब की बिक्री में संलिप्त है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने रविवार की सुबह वहां छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर राजकुमार भगत भागने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे में चार सौ एमएल का 55 बोतल शराब बरामद किया। पकड़े गये कारोबारी को पुलिस ने रविवार की शाम जेल भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।