सीओ ने दर्ज करायी ग्रामीणों पर प्राथमिकी

जमीन की मापी करने पहुंचे राजस्व कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कटेया थाना क्षेत्र के कटेया गांव के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सीओ के बयान पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।

दर्ज प्राथमिकी में में कटेया के अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रखंड मुख्यालय के समीप एक जमीन की मापी के लिए सरकारी अमीन को तैनात किया गया था। सीओ जैसे ही मापी के लिए पहुंचे कटेया गांव के कुछ लोग उनसे उलझ गये तथा उनका चेन छीनने का प्रयास किया। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में कटेया गांव के ध्रुपदेव चौबे, आनंद चौबे, सुग्रीव चौबे तथा वीरेश चौबे को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry