थावे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कविलासपुर गांव में छापा मारकर अवैध रूप से शराब बेचने के कार्य में लगे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कविलासपुर में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। थावे थाने के एएसआइ अभय कुमार तिवारी ने छापामारी के दौरान कविलासपुर गांव के सुदामा पासी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से पुलिस ने चार सौ एमएल का 70 बोतल शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी सुदामा पासी को शनिवार की शाम जेल भेज दिया गया।